Share

देहरादून। सर्दी में ठंडा पड़ा बाजार इन दिनों जिंगल कर रहा है। वजह है क्रिसमस यानी बड़ा दिन। इस समय शहर में ईसाइयों के इस प्रमुख त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में जगह-जगह सांता क्लॉज के परिधान, क्रिसमस ट्री, लाइट और डेकोरेशन के स्टॉल लगे हुए हैं।
बाजार में जिंगल बेल-जिंगल बेल… गीत गाने वाले रोबोट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस विशेष मौके पर परिचितों और रिश्तेदारों को बधाई देने के लिए लोग उपहारों की भी खूब खरीददारी कर रहे हैं। गिफ्ट शॉप संचालकों की मानें तो ज्यादातर लोग क्रिसमस पर उपहार में देने के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी करना पसंद कर रहे हैं। क्रॉकरी, घर की सजावट का सामान और लेडीज पर्स जैसे सामान अधिक बिक रहे हैं।
झंडा बाजार स्थित गावा जी स्टोर के मालिक जसवंत ने बताया कि बाजार में जीरो से छह साल तक के बच्चों के लिए भी क्रिसमस ड्रेस उपलब्ध है। इसकी कीमत सौ रुपये से शुरू है। ट्री-डेकोरेशन के लिए सजावट का सामान 40 रुपये से आरंभ है। जसवंत ने बताया कि सांता की टोपी की शुरुआती कीमत 20 रुपये है। जबकि टेडी की कीमत 20 से 60 रुपये तक है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *