Share

एजेंसी न्यूज
सीलमपुर (दिल्ली)। सीएम अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता कानून पर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दास्त नहीं की जा सकती। नागरिकता कानून पर प्रदर्शन वेवजह हो रहा है। ये कानून किसी के नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने के लिए है। सरकार लगातार ये बात कह रही है। इसके बाद भी प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है।
सीलमपुर की घटना पर दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया, कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 12 दिल्ली पुलिस के जवान हैं और 3 रैपिड एक्शन फोर्स के हैं। 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 2 पुलिस बूथ क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *