Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया और एएमयू में विरोध पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, सैयद घयोरुल हसन रिजवी ने कहा, मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं किए जाने चाहिए। मैं पुलिस से भी अपील करता हूं कि वे कुछ संयम दिखाएं और स्थिति को शांति से नियंत्रित करें।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने आगे कहा, श्मैं प्रदर्शनकारियों से भी अपील करता हूं कि विरोध की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून भारत के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।श् उन्होंने कहा कि यदि विरोध करना ही है तो इसे शांतिपूर्वक किया जाना चाहिए। वहीं, अगर आयोग को लगेगा की किसी प्रकार के नोटिस जारी करने की आवश्यकता है तो वह किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *