Share

रुड़की। बारिश, और सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शहर का अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को पूर्वी दिशा से तेज हवा चलने की संभावना है।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिसकी वजह से मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार सुबह भी वातावरण में कोहरा और बादलों का डेरा रहा। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद मौसम खुलने लगा और धूप खिल गई। लेकिन, कुछ देर बाद ही फिर से बादलों की आवाजाही होने लगी। साथ ही ठंडी-ठंडी हवा भी चलने लगी। दोपहर में डेढ़ बजे के आसपास रिमझिम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हल्की बारिश के बाद बारिश तो थम गई, लेकिन सर्द हवा का दौर जारी रही। ऐसे में लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम ढलने के बाद मौसम में ठंड का असर और बढ़ गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर में 22 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गई। वहीं गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 12 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्के बादल छाए रहने और पूर्वी दिशा से तेज हवा चलने के आसार हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *