Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आयुक्त मुरादाबाद मण्डल यशवन्त राव ने गुरूवार को कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास कार्यो की मासिक प्र्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को वर्तमान शासन की मंशानुरुप अपनी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार लाकर विकास कार्यो में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के कडे़ निर्देश दिये। आयुक्त ने विकास गतिविधियों एवं निर्माण कार्यो में गतिशीलता एवं समयबद्धता पर बल देते हुए प्रत्येक दशा में निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा क्लालिटी स्टैण्डर्ड का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा कार्यशैली में सक्रिय एवं पाजीटिव दृष्टिकोण समावेशित कर फील्ड में क्रियान्वित विकास कार्यो तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु सतत् मानीटरिंग सुनिश्चित करने के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को कडे़ आदेश दिये।
मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री के 70 प्रपत्रों पर विकास कार्यक्रमों की गहन मण्डलीय समीक्षा करते हुए उदासीन विभागीय अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य योजनाओं में खराब प्रगति पर अमरोहा के मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चन्द्र शर्मा तथा मुरादाबाद के एसीएमओ डा0 दीपक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिये। उन्होंने समन्वित बाल विकास योजनाओं की असंतोषजनक प्रगति पर सम्भल के जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा स्कूलों के निरीक्षण की असंतोषजनक प्रगति पर मुरादाबाद के एडी बेसिक संजीव रस्तोगी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिये। आयुक्त ने स्वास्थ्य योजनाओं की खराब प्रगति पर मुरादाबाद की एडी हेल्थ तथा शौचालय से संबंधित शिकायतों पर डीपीआरओ मुरादाबाद को भी चेतावनी देते हुए सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कमिश्नर ने सभी जनपदों मंे सडकों के निर्माण एवं गुणवत्ता की क्रास चैकिंग हेतु कमेटियां गठित करने तथा गड्ढामुक्ति अभियान का सत्यापन कराने के भी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सभी डीएसओ को रिक्त दुकानों की सूची मण्डल के सभी 38 ब्लाकवार बनाकर सीडीओ/वीडीओ को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह में ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जल निगम, विद्युत एवं ट्यूबवैल विभागों तथा कार्यदायीं संस्थाओं को कार्यप्रणाली में सुधार लाकर लक्ष्यों की पूर्ति करने पर बल देते हुए इन्द्रधनुष योजना के अन्र्तगत टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाने तथा आंगनवाडी केन्द्रों, मिड-डे-मील, शौचालय, मनरेगा एवं स्कूलों तथा सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त कमलेश कुमार वैश्य सहित मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, डीपीआरओ, एलडीएम, सहित सभी विभागों के मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *