Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अर्हता दिनांक 01.01.2020 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 16 दिसम्बर 2019, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 27 जनवरी 2020 तक, पूरक सूचियों की तैयारी 04 फरवरी 2020 तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 7 फरवरी 2020 को होगा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि वह शुद्ध निर्वाचक नामावलियों हेतु अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन दिनांक 16.12.2019 को किया जाना है इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में वह व्यक्ति पात्र होंगे जो अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या उक्त तिथि को पूर्ण कर लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाये एवं निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाये एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम , पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रृटियों को दूर कर दिया जाये। इस महत्वपूर्ण कार्य में आपके सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने तथा पुनरीक्षण कार्य में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा बूथ लेबिल एजेन्ट की व्यवस्था बनाई गयी है ताकि उन्हें जनता तथा वी0एल0ओ0 के सहयोग करने का पूरा मौका मिल सके। आयोग के निर्देशानुसार वी0एल0ए0 द्वारा एक बार में 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कराये जा सकते हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, नगर मजिस्टेªट लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम सदर, कांठ, ठाकुरद्वारा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *