Share

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर प्रखंड के पट्टी दोगी के अंतर्गत कई गांवों में चोर तीन दिन से तांडव मचा रहे हैं। चोरों ने बडीर गांव के दो घरों के चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर उड़ा दी।
थाना मुनिकीरेती के दूरस्थ क्षेत्र में शामिल नरेंद्रनगर प्रखंड के पट्टी दोगी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोर सक्रिय हैं। लोगों के घरों का ताला तोड़कर चोर पूरी रात वही बिताते हैं और सुबह चले जाते हैं। रविवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय बडीर के प्राध्यापक कक्ष का ताला तोड़ने के साथ कक्षा कक्षाओं का भी ताला तोड़ दिया था। यहां चोरों ने मिड डे मील का भोजन पकाया। खाने के बाद यहां से चले गए थे।
इसी क्षेत्र में दो और घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया है। बडीर में ही बलबीर सिंह राणा और उनके पड़ोस में विशांबरी देवी के घर पर चोरों ने सेंध लगाई है। गृह स्वामी बलबीर सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा अंदर से दो सोने की अंगूठी और नकदी चुराकर ले गए।
उन्हीं के बगल में उनके रिश्तेदार विशांबरी देवी का घर है। वह हरिद्वार गई थी। सुबह लौटी तो देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के भीतर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर गायब मिले। ताला तोड़ने में चोरों ने सब्बल का प्रयोग किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *