Share

रुद्रप्रयाग। स्थानीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार देने के उद्देश्य से यंग फार्मर स्कूल के माध्यम से डीएम मंगेश घिल्डियाल रोजगार की टिप्स युवा बेरोजगारों को दे रहे हैं। पहाड़ में रोजगार सृजन कर अच्छी आमदनी कैसे की जा सकती है, पलायन कर रहे युवाओं की महानगरों में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी दी जा रही है।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल ने युवाओं को बताया कि समय रहते पहाड़ के युवाओं को यह समझना होगा कि वे पहाड़ से महानगरों की ओर रुख करने से पहले स्वरोजगार की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के पश्चात ही गांव से बाहर अपना कदम बढ़ाएं, अर्थात उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और अच्छी नौकरी सुनिश्चित होने के बाद ही जाने का मन बनाएं। पहाड़ का पलायन करने वाले अधिकांश युवा फैक्टरी व होटल में रोजगार करता है, वहां उनका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाता है। पहाड़ का युवा अपने बंजर खेतों में मालिक की भांति कार्य कर पहाड़ के वीरान पड़े घरों को आबाद करे, इसी उद्देश्य के दृष्टिगत यंग फार्मर स्कूल की पहल की गई है। जोकि युवाओ को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
यंग फार्मर स्कूल में डीएम के अलावा अन्य विशेषज्ञ कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, डेरी में स्वरोजगार से किस तरह आमदनी हो सकती है, इसमें कितना खर्चा आएगा। कृषि विभाग से फार्म मशीनरी, कृषि यंत्र, बीज आदि, उद्यान विभाग से पाली हाउस, फल सब्जी बीज, सिचाई टैंक, घेरबाड़, सहकारिता विभाग से व्याज रहित लोन, पशुपालन विभाग से दुग्ध उत्पादन के संबंध में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *