मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

82
Share

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया है। इसके अलावा कई गाड़ियों में आग भी लगा दी है।
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया है। इसके अलावा कई गाड़ियों में आग भी लगा दी है। दरअसल, हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किया था, जिसके बाद यह कानून बन गया था। इससे पहले इसे दोनों सदनों में भी पास कर दिया गया था। हालांकि इस कानून के खिलाफ देशभर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोग उग्र हो गए और पुलिस की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी गई।
पुलिस की टीम पर किया हमला
यहां आपको बता दें कि बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सामने आ रही है। यहां मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हिंसा शुरू हो गई है। मुर्शिदाबाद में 66 प्रतिशत से ज्यादा मुसलमान हैं। वहीं इस प्रदर्शन के बीच मुर्शिदाबाद में अभी-अभी पुलिस की गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया है और जमकर आगजनी की गई है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने गई तो उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। यहां मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया
कई गाड़ियों में लगा आग
दरअसल, वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जंगीपुर पीडब्ल्यूडी मैदान से विरोध मार्च निकाला गया। जब जुलूस राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को अवरुद्ध करने के लिए जंगीपुर से उमरपुर की ओर बढ़ा, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।