CM ममता ने महुआ मोइत्रा को दी पार्टी से निलंबित करने की चेतावनीमुताबिक,

74
Share

CM ममता ने महुआ मोइत्रा को दी पार्टी से निलंबित करने की चेतावनीमुताबिक, महुआ का कल्याण बनर्जी से विवाद हुआ था।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को कड़ी चेतावनी जारी की है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता ने महुआ मोइत्रा को पार्टी से निलंबित करने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के ही दो सांसदों महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बहस हुई थी। इसी के बाद महुआ को ये चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
ममता बनर्जी ने भेजा कड़ा संदेश
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओबेरियन ने ममता बनर्जी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। इसके बाद एक महिला राज्यसभा सांसद के माध्यम से महुआ मोइत्रा को सीएम ममता बनर्जी का संदेश पहुंचाया गया है। सीएम ममता के संदेश में सांसद महुआ मोइत्रा को कड़ी कार्रवाई और निलंबन की चेतावनी दी गई है।
क्या है महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच विवाद?
सूत्रों के मुताबिक, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव है। महुआ मोइत्रा कथित तौर कल्याण बनर्जी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्हें लोकसभा में बोलने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। कल्याण बनर्जी कई सांसदों के बीच फ़्लोर टाइम को मैनेज करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। महुआ मोइत्रा सदन में ज़्यादातर मुद्दों पर अपनी राय रखना चाहती हैं। हालांकि, उन्हें कथित तौर पर कई मौकों पर इससे वंचित किया गया जिससे वे निराश हैं। जानकारी के मुताबिक, महुआ ने कथित तौर पर कल्याण बनर्जी और उनकी बेटी के खिलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। एक बार उन्होंने कल्याण बनर्जी को ‘छोटो लोक’ (बंगाली में नीच व्यक्ति) कहा था जिस कारण बनर्जी बहुत आहत हुए थे।