Share

एजेंसी न्यूज
मुम्बई। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बन रहे कार शेड का काम रोकने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि आदेश में कहा गया है कि मेट्रो का काम जारी रहेगा, लेकिन अब एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मीडिया को दी।
उन्होंने कहा कि मैंने आज आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया है। मेट्रो का काम नहीं रुकेगा लेकिन अगले फैसले तक आरे का एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में आया हूं। मैंने यहां सिर्फ सचिवों के साथ बैठक की और एक-दूसरे से परिचय किया। मैंने उनसे करदाताओं के पैसे का सबसे अच्छे तरीके से उपयोग करने के लिए कहा है, जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जो मुंबई शहर में पैदा हुआ। यह बात मेरे दिमाग में चल रही है कि मैं अपने इस शहर के लिए क्या कुछ कर सकता हूं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *