Share

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्राटेल को खरीदने के लिए 3600 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। एयरटेल ने केवल 1800 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। जियो ने बिडिंग में सफल रहने पर 60 दिन में भुगतान का वायदा भी किया है। आरकॉम की कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स सभी बोलीदाताओं से बातचीत कर वोटिंग के जरिए आखिरी बोली तय करेगी। इस प्रक्रिया में एक-दो हफ्ते लग सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि, श्आरकॉम, रिलायंस टेलीकॉम और रिलांयस इंफ्राटेल लिमिटेड के लिए कुल 11 बोलियां आई हैं।श् वहीं आई स्क्वायर्ड कैपिटल ने अपनी बोली जमा नहीं की है। पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि आई स्क्वयर्ड कैपिटल आरकॉम के डाटा सेंटर और आप्टिकल फाइबर को खरीदेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *