संविधान के रचयिता बाबा साहेब अम्बेडकर को कांग्रेसियों ने किया याद

246
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गंज गुरहट्टी पर मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एससी/एसटी विभाग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह जाटव ने की। सबसे पहले संविधान के रचयिता बाबा साहेब अम्बेडकर को याद किया गया तथा वक्ताओं ने संविधान के विषय में अपने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष डा0 एपी सिंह ने कहा कि भारत का संविधान विस्तृत संविधान है और दुनिया के बेहतरीन संविधानों में से एक है जो हमें समानता का अधिकार देता है। संघीय ढांचा हमारे संविधान की विशेषता है जो हमें अनेकता में एकता के विचार को मजबूत करता है और देश के सभी नागरिकों को समान मूल अधिकार देता है। प्रवक्ता शकील सरवर हाश्मी ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें सम्पत्ति का अधिकार दिया। महासचिव रईसुल कलाम ने कहा कि हमारे संविधान में परिस्थिति और समय के अनुसार संविधान में संशोधन की व्यवस्था है और अब तक 103 संशोधन हेा चुके है। उपाध्यक्ष श्याम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि हमारे संविधान में वंचितों, उपेक्षितों और दलितों को बराबरी का हक दिया है और छुआ छूत को समाप्त किया। हमें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। विनोद गुम्बर ने कहा कि हमारे संविधान ने लोगों को एक सूत्र में बांधा।
इस दौरान श्याम सरन एड0, अजय सारस्वत सोनी, गंगाराम शर्मा, मुसर्रफ सिद्दीकी, रंजीत सिंह, हरकिशोर कुमार, राजेन्द्र कुमार, कल्याण सिंह दिवाकर, नवनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY