पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मिलकर आर्टीजनो की भट्टियां बंद न कराये जाने का आग्रह किया सांसद ने

285
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सांसद एसटी हसन द्वारा पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर उन्हें मुरादाबाद में गरीब आर्टीजन्स की भट्टियों को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक बंद न करने के विषय में एक ज्ञापन देते हुए कहा कि मुरादाबाद में हजारों आर्टीजन भट्टियों पर दिन भर पीतल गलाकर काम करते है और अगर एक दिन भी यह काम न करें तो रोटी मिलना मुश्किल हो जाता है। भारत सरकार ने मुरादाबाद में उनकी दयनीय स्थिति देखते हुए पीएनजी गैस लाकर पाईप लाईन डालने का काम तेजी से टोरेंटो कम्पनी करा रही है। अचानक किसी भी दिन प्रदूषण विभाग के लोग इन गरीबों की भट्टियों एवं कारखानों को सील कर देते हैं और भारी जुर्माना डाल रहे हैं जिससे इनकी रोजी रोटी बंद हो जाती है। बीमार को दवाई नहीं मिल पाती है। उन्होनें कहा कि जब तक लगभग 6 महीने में पीएनजी की लाईन इन आर्टीजनों के दरवाजे तक न पहुंच जाये। उस समय तक इन गरीबों की भट्टियों को बंद न करने का आदेश पारित करने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY