पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर निकाली रैली

284
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को श्री सत्य ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के श्री सत्य कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन व वेदराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में सुबह 10 बजे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल रामगंगा मित्र के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया रैली का शुभारंभ श्री सत्या ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में बीएड एवं डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रध्यापिका एवं छात्रध्यापकों ने प्रतिभाग किया बहुत सुंदर सुंदर और संदेशत्मक स्लोगन तख्ती पर लिखकर अंकित किये साथ ही सभी ने पर्यावरण संरक्षण वह स्वच्छता संबंधी स्लोगन बोले जैसे सूखी धरती करे पुकार , वृक्ष लगाकर करे श्रंगार । पेड़ पौधों को मत करो नष्ट , सांस लेने में होगा कष्ट ।। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता रैली संपूर्ण लोधिपुर राजपूत गांव में घूम घूम कर संदेश दिया तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से जल संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गोष्ठी की अध्यक्षता श्री सत्या ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के उपनिदेशक डॉक्टर सत्यवीर सिंह चैहान जी ने की व मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति के संस्थापक नगर संत श्री राम दास मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । इस पर जल संरक्षण विचार गोष्ठी में ललिता वर्मा प्रथम , रमन चाहल व अमित द्वितीय , विपुल कुमार तृतीय व प्रिया यादव को सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ स्लोगन में बबीता प्रथम , मीनाक्षी सैनी दुतीय , एकता तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
निर्णायक मंडल में प्रवक्ता विपिन कुमार प्रवक्ता मिथिलेश यादव प्रवक्ता भावना शर्मा और मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति से विशाल अग्रवाल और जयदेव यादव रहे इस अवसर पर प्रवक्ता मीनाक्षी त्यागी नेहा चैहान भावना शर्मा मिथिलेश यादव विपिन कुमार वह पर्यावरण सचेतक नेपाल सिंह पाल और और मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति से विशाल अग्रवाल जय देव यादव मुन्नी देवी ममता गुप्ता कमल सक्सेना राजीव अग्रवाल राजेश गुप्ता गजेंद्र सिंह शशिकिरण आयन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY