Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुरुप जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील बिलारी मंे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने षिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को षिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देष दिये हैं। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी कई मामलों में उपजिलाधिकारी को राजस्व टीम का गठन कर पुलिस को साथ लेकर आज ही षिकायत का निस्तारण करने के निर्देष दिये। ग्राम भीकनपुर मंे जांच रिपोर्ट के आधार पर गबन पाये जाने पर डीपीआरओ एवं खण्ड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सेके्रटरी के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देष दिये हैं तथा मामले में कुन्दरकी थानाध्यक्ष तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देष दिये हैं। जिलाधिकारी श्री सिंह ने विकास विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देष दिये है कि जिस उद्देष्य के लिए पैसा लिया गया हो उसी में खर्च हो, यदि दूसरा कार्य में पैसा खर्च किया तो गंभीर मामला मानते हुए इसमें कठोरतम् कार्यवाही की जाएगी। पुलिस संबंधी कई मामलों में जिलाधिकारी ने एस0एच0ओ0 को दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को निस्तारण कराने के निर्देष दिये हैं। सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत फार्म जमा करने में पैसे मांगने की षिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर फार्म जमा कराकर लाभार्थी को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने के निर्देष खण्ड विकास अधिकारी को दिये हैं। विद्युत संबंधी षिकायतों में एस0डी0ओ0 विद्युत को षिकायतों को तत्काल निराकरण करने के निर्देष दिये हैं। श्री खडगसिंह की पक्की मेंढ ठिये बंधी का आदेष एसडीएम कोर्ट से होने के बाद भी कानूनगो द्वारा ठिया बंधी न कराने पर डीएम ने आज ही टीम को भेजकर ठिया बंधी कराने के निर्देष एसडीएम को दिये हैं।
पूर्ति एवं पंचायतीराज विभाग की षिकायतें अधिक संख्या में पेन्डिंग होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ष्षासन स्तर से षिकायतों की मानीटरिंग हो रही है इसमें अधिकारी षिथिलता न बरते तथा अधिकारी स्वयं षिकायतों को देखें, षिकायत निस्तार में सरसरी रिपोर्ट न लगाये, षिकायत के अनुसार ही षिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिष्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी एफ0आई0आर0 की ठीक ढ़ंग से विवेचना करने के निर्देष पुलिस को दिये हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही न बरतें, थानेे में दर्ज सरकारी एफ0आई0आर0 की जांच कर पता किया जायेगा कि कितने मामलों में एफ0आर0 लगी है तथा कितने में चार्जषीट लगी है। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जनषिकायते राजस्व, विकास, पुलिस, पूर्ति, चकबंदी, विद्युत, जल निगम, पेंषन एवं छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, षिक्षा से संबंधित हर षिकायत /समस्यां को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से वार्ता कर तत्परता से निस्तारण के निर्देष दिये। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देष्य है कि जनसमस्याओं/षिकायतों का समयबद्ध निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो इसी सोच के साथ षासन ने हर तहसील में समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देष दिये हैं। सभी विभाग षासन की प्राथमिकताओं को देखते हुए समयबद्ध जनषिकायतों का निस्तारण करना सुनिष्चित करें। उन्होंने बल पूर्वक कहा कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी जनषिकायत /जनसमस्या को हल्के से न लें बल्कि संवेदनषील होकर त्वरित निस्तारण करना सुनिष्चित करें, ताकि जनता को बदलाव का एहसास हो कि उसकी षिकायत/समस्या को संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना जा रहा है। षासन की अवधारणा है कि यदि जनसामान्य की बात स्थानीय स्तर पर ही सुनकर उसका गुणवत्ता पूर्ण और सही निस्तारण वास्तविकता से होगा तो लोगों को अनावष्यक भागदौड़ करने से निजात मिलेगी। हम सब को संवेदनषील होकर षासन की सोच को मूर्तरुप देना ही लक्ष्य है।
विभिन्न विभागों से संबंधित 133 षिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से लगभग 20 षिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने हर षिकायत को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागीय अधिकारी को तलब कर तत्परता से समयबद्ध निस्तारण के निर्देष दिये।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिलारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी, तहसीलदार बिलारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ ही पूर्ति, षिक्षा, विद्युत, वन, जल निगम, समाज कल्याण, विकास, चकबंदी, राजस्व, पुलिस के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *