Share

एजेंसीं न्यूज
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति रुख अब काफी नरम हो गया है। इटावा के सिंचाई भवन में अपनी पार्टी की बैठक के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से साफ कहा कि वह गठबंधन के मामले में सिर्फ समाजवादी पार्टी को वरीयता देंगे। वह अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। प्रसपा प्रदेश भर में 22 को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर शिवपाल परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी बिना शर्त अखिलेश यादव से मिलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा एक बार फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की है। हम इसके लिए समाजवादी पार्टी से बिना किसी शर्त के गठबंधन को तैयार हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भले ही कुछ भी हो, अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और प्रसपा एक हो जाए तो सरकार बना लेंगे। उन्होंने कहा कि भतीजा (अखिलेश यादव) समझ लेगा तो 2022 में सरकार बना लेंगे। शिवपाल ने कहा वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। मैंने बहुत लंबे समय तक नेताजी के साथ काम किया है। हमारी विचारधारा भी समाजवादी है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर हमारी सपा से एकता हुई तो 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। हम तो सपा के साथ गठबंधन चाहते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *