मंगल बाजार के चलते ट्रैफिक जाम से जूझा टाउनहाल, चैमुखा पुल रोड

301
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक फड़ बाजार के चलते टाउनहाल, चैमुखा पुल रोड पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दुपहिया व तिपहिया वाहन चालकों को रेंग रंेग कर गुजरना पड़ा। पिछले कुछ दिनों पुलिस की सख्ती के चलते मंगल बाजार पर नकेल कस दी गई थी। मगर अब फिर से फड़ बाजार सजने से लोगों को मंगल के दिन टाउनहाल व चैमुखा पुल क्षेत्र से गुजरने में परेशानी होने लगी है। इस मंगलवार को भी यही नजारा देखने को मिला और अमरोहा गेट चैराहे से लेकर कोतवाली तक काफी भीड़भाड़ रही।

LEAVE A REPLY