23 नवम्बर से कांग्रेस कार्यकर्ता नुक्कड़ सभायें कर दिल्ली में होने वाली रैली के लिए करेंगे प्रचार

239
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गंज गुरहट्टी पर सोमवार को एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला मुरादाबाद के प्रभारी ब्रम्हस्परूप सागर ने भाग लिया। प्रभारी ने दिल्ली में 30 नवम्बर को होने वाली रैली की तैयारी के लिए दिशा निर्देश दिये तथा जिला मुरादाबाद से रैली में भारी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए रणनीति बनाई गई। कहा गया कि आज केन्द्र में बीजेपी सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जनता की कठिनाईयों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने भारत बचाओ रैली का नाम दिया है जिसमें इन ज्वलंत मुद्दो को उठाया जायेगा। रैली को सफल बनाने के लिए प्र्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को लक्ष्य दिया गया है तथा 23 नवम्बर से प्रत्येक ब्लाॅक में कार्यकर्ता नुक्कड़ सभायें करेंगे जिसमंे प्रभारी स्वयं भाग लेंगे तथा मोदी सरकार की गलत नीतियों को जनता को बताया जायेगा। जिला मुरादाबाद से दो हजार लोगों को रैली में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। सभा की अध्यक्षता डा. एपी सिंह ने की।
सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक फूल कुंवर, शकील सरवर हाशमी, श्याम बाबू वाल्मीकि, विनोद गुम्बर, रईसुल कलाम, शिशुपाल जाटव, सलीम अख्तर, अजय सारस्वत, फहीम मिर्जा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY