हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुरादाबाद ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0, षासन लखनऊ के पत्र दिनांक 11 अक्टूबर 2019 के क्रम में अवगत कराया है कि हज 2020 जिला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फेसिलीटेषन सेन्टर स्थापित कराने के सम्बंध में दिषानिर्देष दिये गये थे। उक्त के क्रम में उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के पत्र दिनांक 13 नवम्बर 2019 के द्वारा हज आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 10 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक कर दिया गया है, जिसके क्रम में 05 दिसम्बर 2019 तक आॅनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।











