मनमाना किराया वसूल रहे आॅटो चालक

212
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्रशासन द्वारा हर रूट का किराया निर्धारित किये जाने के बाद भी आॅटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है। स्टेशन से गुलाबबाड़ी, विवेकानन्द, जामा मस्जिद, अमरोहा गेट जाने का प्रति यात्री किराया जिला प्रशासन द्वारा 10 रूपये निर्धारित किया गया है और इसे यातायात पुलिस ने हर आॅटो पर अंकित भी किया है। मगर इसके बावजूद आॅटो चालक अपनी मनमानी पर उतारू है। इन सभी रूटों पर स्टेशन से प्रति यात्री 10 रूपये की बजाये 20 रूपये वसूले जा रहे है। जब यात्री कहता है कि आॅटो पर तो 10 रूपये लिखे हुए हैं तो दबंग आॅटो चालक यात्रियों से सरे बाजार लड़ने से नहीं चूकते। इतना ही नहीं न्यूनतम दो किलोमीटर तक की दूरी के भी पांच रूपये की बजाये सीधे 10 रूपये वसूल रहे है। ऐसा लगता है कि यातायात पुलिस का सारा जोर केवल दुपहिया वाहन चालकों की चेकिंग पर ही है। आॅटो में सात सवारियां लेकर खुलेआम ओवरलोडिंग कर पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए आॅटो चालक हर चैक चैराहे से गुजरते हैं और मनमाना किराया वसूलते है। ऐसा लगता है कि मुरादाबाद के आॅटो चालकों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।
वहीं जिला प्रशासन ने हर आॅटो चालक का ड्रेस कोड व आईडी कार्ड जल्द लागू करने के आदेश दिये थे। मगर यह आदेश भी केवल कागजों में ही दबकर रह गया। नई उम्र के अन्ट्रेन्ड लड़के आॅटो का स्टेयरिंग थामे हुए है और तेज रफ्तार में उल्टा सीधा आॅटो दौड़ाते है। आॅटो में युवतियों व छात्राओं के बैठते ही तेज आवाज में भौंडे गीत बजाना शुरू कर देते है। अमरोहा गेट से करूला रूट पर दौड़ने वाले आॅटो में सबसे ज्यादा साउंड सिस्टम लगे हुए है।

LEAVE A REPLY