Share

एजेंसीं न्यूज
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। मैनपुरी में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का दौरा करने के बाद लखनऊ वापसी कर रहे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को नाम बदलने वाली सरकार बताया।
अखिलेश यादव ने कहा कि शपथ लेने के बाद से अभी तक हमारी योजना का लगातार नाम बदलने वाली योगी आदित्यनाथ अभी भी नहीं रुक रही है। करीब तीन वर्ष की सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। लगातार हर योजना नाम बदलने वाली सरकार काम कब करेगी, यह तो कोई बता दे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मैनपुरी के सैनिक स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार केवल नाम ही बदल रही है। इसमें तो योजनाओं से लेकर शहरों तक के नाम बदले जा रहे हैं। यह सरकार काम कब करेगी, यह सवाल जनता पूछ रही है। उन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज प्रकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब विकास होता है तो किसान जमीन देता है। इसी कारण किसान को उसका हक मिलना चाहिए। इस सरकार का यह कैसा राष्ट्रवाद है कि प्रदेश में किसान तथा गरीब की सरकार होने का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार से किसानों को उनके हक के बजाय लाठी मिल रही है।
अयोध्या प्रकरण में मुस्लिम पक्षकारों के पुनर्विचार याचिका के फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की यह व्यवस्था है, किसी को फैसले में कोई बात कहनी है तो वह इसमें जा सकता है। पीएफ घोटाले के सवाल पर कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं के सवाल पर कहा गर्भवती महिलाएं समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रही हैं। निशुल्क एंबुलेंस सेवा ध्वस्त कर दी है। यहां अब तो 100 नंबर डायल करो तो 112 नंबर की गाड़ी पहुंच रही है और 112 नंबर डायल करो तो 100 नंबर की गाड़ी पहुंच रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *