रुड़की। एक गांव निवासी बच्चे के साथ गन्ने के खेत में एक किशोर ने कुकर्म किया। इस मामले में परिजनों ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया है।
दरअसल, सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का छह साल का बेटा देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही 13 वर्षीय एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के पास ही गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि यहां पर किशोर ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद आरोपित ने यह बात घर बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया।
इसी बीच बच्चे को घर के बाहर न पाकर उसके परिजनों ने भी उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसे तलाशते हुए घटनास्थल के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें बच्चा आता दिखाई दिया। बच्चे ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।











