महाराष्ट्र में सरकार बनने में विलंब, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब 24 को नहीं जाएंगे अयोध्या

199
Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। अयोध्या पर नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उसका जोरदार स्वागत किया था। इतना ही नहीं उन्होंने उसी समय 24 नवंबर को अयोध्या जाने की घोषणा भी की थी। अब महाराष्ट्र में सरकार बनने में विलंब होने के कारण उनका अयोध्या आना संभव नहीं है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 24 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन महाराष्ट्र में सरकार बनने में हो रही देरी के कारण उन्होंने अयोध्या की यात्रा रद कर दी है। उद्धव ठाकरे ने अयोध्या पर फैसला आने के बाद कहा था कि वह 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के बीच होने वाली बैठक से पहले 24 नवम्बर को निर्धारित अपनी अयोध्या की यात्रा को स्थगित कर दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया में समय लग रहा है। तीन दलों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) के नेता बैठक कर रहे हैं। सरकार गठन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इन गतिविधियों के मद्देनजर उद्धव ठाकरे ने अयोध्या का अपना दौरा स्थगित करने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY