जिलाधिकारी ने बैंकर्स द्वारा शासकीय योजनाओं में अपेक्षित सहयोग न करने पर लगाई फटकार

218
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कलेक्टेªट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन के अन्र्तगत गठित समूहों के खाता खोलने एवं लिंकेज के संबंध में बैंकर्स के साथ आहूत बैठक में लाभार्थीपरक षासकीय योजनाओं में बैंकों द्वारा सहयोग न करने तथा बैंक मैनेजरों द्वारा गलत व्यवहार करने की षिकायत को जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए बैंकों को फटकार लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त उ0प्र0 लखनऊ एवं सचिव बैंकिंग भारत सरकार को पत्र लिखकर बैंकों द्वारा अपनाये जा रहे रवैये को अवगत कराने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने कहा कि ष्षासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर षिथिलता को सहन नही किया जायेगा, बैंकर्स इसको सुनिष्चित कर लें।
यू0पी0 प्रथमा ग्रामीण बैंक की कई षाखाओं द्वारा लाभार्थियों से गलत व्यवहार करने तथा बैंक षाखाओ में स्वयं सहायता समूह के खाता न खोलने के संबंध में जिलाधिकारी ने प्रथमा बैंक के आर0एम0 से फोन पर ही वार्ता कर ठीक प्रकार से कार्य करने की हिदायत देते हुए स्वयं रिव्यु करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने बैंक स्तर पर लम्बित 139 स्वयं सहायता समूहों के खाते न खोलने की बजह जानते हुए आर0एम0 को एक हफ्ते में खाते खोलने के निर्देष दिये हैं। जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धकों से जनता से ठीक प्रकार एवं सहानुभूति पूर्वक संवाद स्थापित करने के निर्देष दिये।
जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग की योजनाओं में बैंकर्स द्वारा सहयोग न करने तथा आवेदन पत्रों को लम्बित रखने तथा आवेदन रिजेक्ट करने के मामलें में बैंकर्स को रिजेक्ट का कारण लिखते हुए वापस भेजने तथा उनके स्थान पर नये लाभार्थियों की मांग करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने विभागीय नियमों के अधीन रहते हुए सभी बैंकर्स को ष्षासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ष्षत प्रतिषत की प्राप्ति करने के निर्देष दिये हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग, लीड बैंक अधिकारी, डीसी मनरेगा, संबंधित विभागों के अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY