मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत 292 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

228
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पंचायत भवन कंपनीबाग में गुरूवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत 292 जोडे़ षादी के बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हिन्दू एवं मुस्लिम रीति के अनुसार ष्षादियों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह एवं नगर विधायक रितेष गुप्ता ने सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को षादी का आषीर्वाद दिया और नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी नव विवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा प्रिया अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
पंचायत भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें 77 षादियों को नगर निगम द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 215 का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया गया। नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद के विकास खण्ड मुरादाबाद, छजलैट, भगतपुर टांडा, मूढापाण्डे एवं कुन्दरकी के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत लाभान्वित किया गया।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत विवाह अनुदान की धनराषि प्रति जोड़ा रु0 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार की गयी है। कन्या/महिला के खाते में 35 हजार, वैवाहिक सामग्री हेतु रु0 10 हजार तथा रु0 6 हजार प्रति जोड़े के विवाह आयोजन हेतु व्यवस्था की गयी। उन्होंने बताया कि 2 लाख रुपये आय सीमा के अन्र्तगत आने वाले सभी परिवार पात्र है। विवाह हेतु विकास खण्ड, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम स्तर पर पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। विधवा , तलाकषुदा, परित्यक्ता के पुर्नविवाह की भी व्यवस्था है। इस योजना के सभी समुदाय एवं धर्मो के रीति रिवाजो के अनुसार व्यवस्था है इससे सर्व धर्म समभाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं नव विवाहित जोड़े एवं उनके परिजन एवं संबंधी आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY