हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लक्ष्मीषंकर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रषासन /उपजिला निर्वाचन अधिकारी मुरादाबाद ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 11 नवम्बर 2019 के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2020 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं पुनरक्षण पूर्व की गतिविधियों के संपादन हेतु संषोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सत्यापन का कार्यक्रम एवं अन्य विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व गतिविधियां 30 नवम्बर 2019 तक, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाषन 16 दिसम्बर 2019, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 जनवरी 2020 तक, पूरक सूचियों की तैयारी 04 फरवरी 2020 तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाषन 07 फरवरी 2020 है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बूथ लेविल अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख प्रकाषन दिनांक 16 दिसम्बर 2019 से 07 फरवरी 2020 तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।











