Share

देहरादून। चंपावत के बाद अब भाजपा ने पिथौरागढ़ में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदल दिया है। पिथौरागढ़ में दीपिका बोरा को अब प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पहले वहां नेहा बोरा को उम्मीदवार घोषित किया गया था।
बताया गया कि नेहा बोरा के नाम को लेकर वहां पार्टी में उठे विरोध के सुर के बाद नेतृत्व को यह कदम उठाना पड़ा। ऐसी ही स्थिति में भाजपा पहले चंपावत में भी जिपं अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदल चुकी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से पिथौरागढ़ जिपं अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदले जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा पार्टी ने ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहां योंगेंद्र सेमवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के दो ब्लाक प्रमुखों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत मुनस्यारी के लिए कोमली देवी और विण के लिए बबीता थापा को प्रत्याशी बनाया गया है
देहरादून के जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम सी. रविशंकर ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर मतदान तक सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाए। शिविर कार्यालय में बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनर प्रवीण गोस्वामी ने सभी एआरओ को नामांकन के साथ मतदान व मतगणना प्रक्रिया के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *