Share

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर खड़ी बस के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि चोर कोई और नहीं बल्कि बस का चालक ही निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले में ग्राम फलसुका, पोस्ट डांडी रानीपोखरी जिला देहरादून निवासी चैतन्य प्रसाद पुत्र नंदकिशोर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बस नंबर (यूके 14पीए- 0153) उनके भाई शीशपाल पुत्र दौलतराम निवासी 138, आशुतोष नगर गली नंबर-चार ऋषिकेश के नाम पर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उन्होंने सतीश नाम के एक व्यक्ति को चालक के रूप में बस पर रखा था।
बताया कि वह बस चालक सतीश से उसकी आइडी नहीं ले पाये और ना ही उसका सत्यापन करा पाये थे। इस बीच सोमवार को सायं तीन बजे सतीश बस अड्डे से उनकी बस को चुराकर कहीं चला गया। काफी खोजबीन करने पर भी सतीश व बस का कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *