हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को समरवैली स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें बच्चो ने बड़ी ही सुंदर प्रस्तुतियां दी। जिसमें ब्रह्ांड के पांच तत्व- जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी, आकाश पर आधारित प्रस्तुतियों में बच्चों ने उनका महत्व समझाते हुए नृत्य प्रस्तुत किये। डा0 अशोक वासु ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बदलती जीवनशैली को सुधारने पर जोर दिया। डा0 डीपी मनचंदा ने कहा बच्चे माता पिता का अनुसरण करते हैं। इसलिए मां बाप को वह कार्य करने चाहिये जो बच्चों के लिए उदाहरण रहें। स्कूल की डायरेक्टर अक्षया मनचंदा ने स्कूल के विकास पर प्रकाश डाला तथा प्रिंसिपल शैफाली जोशी ने सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ का भरपूर योगदान रहा। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां रंग बिरंगी लाईटों के बीच अलग ही छठा बिखेरती नजर आयीं। बच्चों के अभिभावकों ने मौजूद रहकर उनका हौसला बढ़ाया।











