Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को नागरिक सेवा समिति द्वारा एक मीटिंग का आयोजन मोहल्ला काजीपुरा में मोहम्मद रेहान चिश्ती के निवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुलाम मुस्तफा लतीफी साबरी ने की और संचालन मौ0 अली वारिस वारसी सैफी ने किया। दरगाह के सज्जादानशीं रेहान चिश्ती साबरी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शान शौकत के साथ शाह काजी अब्दुल रशीद मियां रह0 अलैहे का उर्स शुरू हो गया है। 24 अक्टूबर को बाद नमाजे इशा नातिया प्रोग्राम व तकरीरी प्रोग्राम किया जायेगा। इस प्रोग्राम में हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती दानिश कादरी अपने खिताब से नवाजेंगे।
मीटिंग में मौ0 मतीन साबरी, हाजी मौ0 आसिफ, बाबा फरीद, मुक्तदा हुसैन, फरीदउद्दीन, शादाब साबरी, हाजी नूरूल हसन लतीफी आदि लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *