Share

जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 67 फीसदी वोटिंग हुई। जिसके बाद तमाम न्यूज चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल पेश किया और सभी ने मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार बनने का अनुमान जताया। लेकिन एक चैनल था आज तक जिसका एग्जिट पोल अभी तक सामने नहीं आया था।
आजतक के एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में चैंका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल की सरकार बनते हुए नहीं दिखाई दे रही है। इन अनुमानों के मुताबिक भाजपा को 32-44 सीटें, कांग्रेस को 30-42 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेजेपी 6-10 और अन्य को भी 6-10 सीटें मिलने का अनुमान है।
अगर यह एग्जिट पोल चुनावी परिणाम में तब्दील होते हैं तो मजबूत दल को सरकार बनाने के लिए जेजेपी और अन्य का सहारा लेना पड़ सकता है। जिसका मतलब है कि जजपा और अन्य किंग्समेकर की भूमिका निभा सकते हैं। सीधे और साफ शब्दों में कहें तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47, कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी। जबकि अन्य के खाते में 28 सीटें आईं थीं। इस बार के चुनाव की बात करें तो कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं और 1,82,82,570 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है। जो 24 अक्टूबर को सभी के सामने होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *