Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर आमिर- शाहरुख और कंगना के वीडियो भी सामने आए हैं। इस कार्यक्रम के बारे में पीएम मोदी के आधिकारिक अकाउंट से कई जानकारियां सामने आई हैं।
खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की।
सोशल मीडिया पर पीएमओ इंडिया की ओर से कुछ वीडियोज भी शेयर किए गए हैं। वीडियोज में आमिर- शाहरुख के अलावा कंगना नजर आ रही है। शाहरुख- आमिर के वीडियो में दोनों ही अभिनेता पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- श्महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *