Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां छह दिन की बच्ची के पेट में एक अविकसित भ्रूण पाया गया है। डॉक्टरों ने इसे असामान्य घटना होने का दावा किया है। एक डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि नवजात बच्ची के माता-पिता उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में लाए। माता-पिता दोंगरगांव इलाके के अमलीडीह गांव के रहने वाले हैं।
बाल चिकित्सक और नर्सिंग होम के मालिक डॉ. अनिमेश गांधी ने कहा कि बच्ची के पेट के हिस्से में सूजन थी। चिकित्सा जांच के बाद उसका सोनोग्राफी टेस्ट कराया गया। सोनोग्राफी में पता चला कि बच्ची एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति में है जिसे ‘गर्भस्थ शिशु में भ्रूण’ कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में पेट में एक अन्य शिशु का अविकसित भ्रूण पाया जाता है। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची की हालत सामान्य है और जांच में पता चला कि अविकसित भ्रूण उसके किसी अंग से जुड़ा नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *