Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र में मामा के घर रह रही उत्तराखंड निवासी किशोरी से रेप का मामला सामाने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने घर बहाने से बुलाकर ले गया और बलात्कार किया। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।
उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रहती है। एसओ भगतपुर कोमल सिंह ने बताया कि किशोरी के ननिहाल के सामने ही आरोपी विवेक मूलनिवासी शक्ति खेड़ा थाना भगतपुर भी अपने मामा के घर रहता है। किशोरी के मामा ने विवेक के खिलाफ 15 अक्तूबर को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 14 अक्तूबर की रात विवेक उसके घर पहुंचा। आरोपी ने किशोरी से कहा कि उसकी मामी बीमार हैं चलकर थोड़ा मदद कर दो। पड़ोस में रहने के नाते किशोरी उसके साथ उसके घर चली गई। वहां पहुंच कर किशोरी को पता चला कि विवेक उसे बहाने से घर ले आया है।
किशोरी वापस जाने लगी तो आरोपी ने उसे दबोच किया। आरोप है कि डरा धमका कर विवेक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जाने से मारने की धमकी देकर से शांत करा दिया। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने मामी और मामा के आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामा ने थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ कोमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को गांव टाहमदन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *