Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरुवार को महानगर में करवा चैथ को लेकर हर और खुशी का माहौल देखने को मिला। सुहागनें अपने सजना के लिए सोलह शृंगार किए। पतियों के लिए व्रत रखकर उनके दीर्घायु की कामना की।
गुरुवार सुबह विवाहिताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। विवाहिता ने घर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखा। पूरे दिन भर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर देर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारायण किया। इसके अलावा घरों में महिलाओं ने विशेष पकवान तैयार किए। सवेरे से शाम तक बाजारों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। शाम को पतियों ने अपने हाथों से पत्नी को जल पिलाकर व्रत का परायण कराया। इसके साथ ही बाजारों में भी खासी भीड़ देखी गई। ब्यूटी पार्लर पर भी विवाहिताएं भारी तादाद में मेकअप कराने के लिए पहुंची। बाजारों में कैलेंडर, करवा आदि खरीदने के लिए लोग बाजारों में उमड़े ।फलों की भी जमकर खरीदारी हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *