Share

रुड़की। नगर निगम रुड़की की टीम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीएसएम तिराहे पर दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं टीम ने अतिक्रमण करने वालों और पॉलीथिन में सामान बेचने वाले दुकानदारों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ जाने के चलते जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत सड़कों पर सामान रखने और लगाए गए बोर्ड हटवाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम सफाई निरीक्षक अमित चैधरी और सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में बीएसएम तिराहे पर पहुंची। यहां सड़क पर रखे बोर्ड और सामान हटवाए जाने के दौरान कुछ दुकानदार निगम की टीम से उलझ गए। टीम और दुकानदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। टीम के कड़े रुख को देखते हुए दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिया। टीम ने इस दौरान अतिक्रमण करने और पॉलीथिन में सामान बेचने पर दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों के 12 हजार रुपये का चालान भी काटा। इस मौके पर विपिन शर्मा, गौतम, हर्षित, सागर आदि भी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *