Share

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को नई दिल्ली में थलसेना अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी(सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। उन्होंने जनरल रावत से विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री की जनरल रावत द्वारा चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी(सीओएससी) के अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उनसे यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत को सीओएससी का अध्यक्ष बनाया जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *