Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) का जायजा लेने के लिए लखनऊ से आए डॉक्टर विजय कुमार संयुक्त निदेशक नियोजन बजट मुरादाबाद पहुंचे , उन्होंने अपने भ्रमण के प्रथम दिन जिला क्षय नियंत्रण केंद्र तथा एसीएफ में संचालित बलगम जांच केंद्रों एवं सीबी नेट लैब का निरीक्षण किया । डॉक्टर मेजर विपुल कुमार ने शाम 5 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता अग्निहोत्री को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बताया कि जनपद में टीबी खोज अभियान नियमानुसार अच्छा चल रहा है तथा कार्य संतोषजनक है। जनपद में टीबी रोगियों के उपचार भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है जिससे कि जनपद में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम को गति मिली है।
डीपीसी डॉ मोहम्मद जावेद ने बताया कि संयुक्त निदेशक डॉक्टर मेजर विपुल अग्रवाल कल घर घर जाकर कार्यक्रम का जायजा लेंगे तथा आंकलन करेंगे कि जनपद में कार्यरत 175 टीमें परिवारों से किस प्रकार प्रश्न पूछ कर टीबी रोगियों को ढूंढ रही हैं। इस अवसर मनोज कुमार, अनुज शर्मा, नरेश कुमार राना, अंकुर शर्मा, आर एन पाण्डेय, राजेश कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *