समाज में परिवर्तन के लिए बालिका शिक्षा आवश्यक: रेहाना रहमान

295
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल डोमघर में नवभारत समाज कल्याण समिति मुरादाबाद एवं मलाला फंड के संयुक्त तत्वाधान में विश्व बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई संस्था की महासचिव रेहाना रहमान ने कहा कि अगर समाज में परिवर्तन लाने के लिए बालिकाओं को शिक्षित होना जरूरी है। इसी दिशा में नव भारत समाज कल्याण समिति मलाला फंड के साथ मिलकर उन बालिकाओं के शिक्षा के लिए कार्य कर रही है जो किसी कारणवश या परिस्थितिवश शिक्षा पूर्ण नहीं कर सकी। पिछले दो वर्षों में नव भारत समाज कल्याण समिति ने लगभग 1900 ऐसी बालिकाओ को शिक्षा से जोड़ा जो या तो पैसे की कमी से या रूढ़िवादी विचारधारा के कारण या स्कूल दूर होने के कारण या फिर पर्दा प्रथा के कारण स्कूल आने से रोक दिया गया हो तथा आशा है कि यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा और प्रत्येक बालिकाओ को शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षिक बालिकाओं से ही एक सभ्य समाज की स्थापना हो सकेगी।
कार्यक्रम में जफर मसूद, फुरकान अहमद, अनीता, पूनम, शमा रूही, सुषमा, सुरभि, मोनिका, इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY