हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के सांई मंदिर रोड स्थित युवा केन्द्र पर चल रही रामलीला के अंतिम दिन बुधवार को श्री रामलीला समिति द्वारा भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन शाम 6 बजे से किया गया। जिसमें तमाम झाकियां उपस्थित हुई। गणपति, शिव परिवार, राम दरबार, दुर्गा मां, राधा कृष्ण की झांकी प्रमुख रही। यह शोभायात्रा युवा केन्द्र से प्रारम्भ होकर मधुबनी, अकबर का किला, स्टेडियम, सेलटैक्स आॅफिस रोड होते हुए वापस सांई मंदिर युवा केन्द्र पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एडीएम सिटी राजेन्द्र सिंह सेंगर ने शोभायात्रा में पूजा अर्चना की। समिति के संरक्षक शिशिर कुमार गुप्ता, उषा अग्रवाल के अलावा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, महामंत्री पीयूष गुप्ता के अलावा निर्वेश भटनागर, जयविंदर प्रधान, केएस गोयल, जेके सक्सेना, संजीव शर्मा, अरविन्द गुप्ता, अक्षित राजन, शिवांश, हेमंत चैधरी, राजीव गुप्ता, राजीव वर्मा, डा0 अशोक रस्तोगी, प्रेमनाथ, प्रमोद रस्तोगी, उपदेश अग्रवाल, विनीत गुप्ता, अंशू रस्तोगी, अजय कट्टा, संजय धवन, सुधांशू कौशिक, डा0 विकास गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, नीतू गुप्ता, राखी कट्टा, नीतू सक्सेना आदि गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में शामिल रहे।











