हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एसएसपी नितिन पाठक द्वारा सोमवार को कुन्दरकी थाने का औचक निरीक्षण किया गया। एसएसपी के थाने पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। एसएसपी ने मालखाना, रिकार्ड रूम, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा बरामदगी के माल की रख रखाव की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कई जगह खामियां मिली जिस पर उनका पारा चढ़ गया और उन्होनें तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल को लाईन हाजिर कर दिया। एसएसपी के औचक निरीक्षण की खबर से जनपद के अन्य थानेदारों में भी हड़कम्प मचा रहा।











