हुकूमत एक्सप्रेस
चन्दौसी (सम्भल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर दिन दहाड़े मुरादाबाद जेल से चन्दौसी कचहरी पर 24 कैदियों को पेशी कराने के लिए पुलिस वैन से लाया गया था। उसके बाद कैदियों को तारीख करने के कचहरी परिसर से पुलिस वैन के द्वारा मुरादाबाद जेल के लिए ले जाते समय लगभग तीन बजकर 25 मिनट पर चन्दौसी ग्रीन काॅलौनी वाईपास मुरादाबाद हाईवे पर पहंुची तभी बताया गया कि वैन के अंदर बैठे कैदियों में से तीन कैदियों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। उनके पास बाद अवैध हथियार पहले से ही मौजूद थे। फिर कैदियों ने पुलिस कर्मियों की बंदूक छीनकर उन तावड-तोड़ फायरिंग की। वहीं वैन के पुलिस वैन के ड्राइवर ने गोली की आवाज सुनकर वैन को रोका तब तक कैदी वैन से एक रायफल छीनकर जंगल की ओर भाग गये। लेकिन फायरिंग के दौरान दो पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गये पुलिसकर्मियों में हरवेन्द्र सिंह 2211 वैच के थे और वह अपने पिता की जगह लगे हुये थे। दूसरे पुलिसकर्मी का नाम ब्रजपाल बताया जा रहा है। दिनदाहाड़े ऐसी घटना से शहर में सनसनी फैल गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि योगी सरकार में भी हत्या की घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में पुलिस भी पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है। घटना को अंजाम देकर भागे हुये कैदियों में कमल पुत्र जगबहादुर, दूसरा शकील पुत्र नूर मौहम्मद, तीसरा धर्मपाल पुत्र देशराज बताया गया है। तीनों ही छोटे कद के शातिर कैदी बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संभल अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ पूनम मिश्रा, यातयात प्रभारी अनुज मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं एसपी संभल यमुना प्रसाद ने पुलिस को निर्देश दिये कि सभी प्वांईटों पर चैकिंग की जाये और जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वाले कैदियों को गिरफ्तार किया जाये।











