पहाड़ों की बारिश से रामगंगा का जलस्तर बढ़ा

810
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पहाड़ों की बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा है। इससे नदी के किनारे रहने वालों की मुसीबतें भी बढ़ी है। बुधवार को नदी का जलस्तर सबसे ज्यादा रहा। चैबीस घंटे में जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे इलाकों में दहशत है। वहीं लोगों के लिए बड़ी समस्या पशुओं के लिए चारे की है। पानी के बीच लोग रामगंगा के दूसरी छोर से चारा ला रहे है। चारा नाव से लाया जा रहा है।
रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी से सटे इलाकों में रह रहे लोगों के लिए दशहत है। जलस्तर में रोज इजाफा हो रहा है। पिछले गुरुवार को रामगंगा का जलस्तर 187.76 मीटर था। सात दिन बाद इसमें करीब 91 सेमी की वृद्धि हुई है। चैबीस घंटे में पानी बीस सेमी बढ़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। नदी के आसपास क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों के पास दुधारू पशु है। पर पानी बढ़ने से अब चारे का संकट है। नदी के दूसरे छोर पर यहां तमाम लोगों के खेत है। पहले पानी कम होने से वह बुग्गी से चारा लाते, अब केवल नाव ही सहारा है।

LEAVE A REPLY