हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एक तरफ तो बिजली विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहा है मगर वहीं दूसरी ओर बिजली चोरों ने अप्रत्यक्ष रूप से विशेष भूमिका निभाने वाले मीटर रीडरों की अवैध वसूली पर लगाम नहीं कस पा रहा है।
आज भी मीटर रीडर हर महीने रीडिंग लेने के दौरान 20-20 रूपये की अवैध वसूली घरो से करते हैं जबकि कारखानों से 100 से 50 रूपये तक बंधे हुए है। इस नजराने के बदले यह उपभोक्ता के कटिया कनेक्शन या मीटर बंद होने को नजरअंदाज कर देते है। जब तक विभाग ऐसे भ्रष्ट मीटर रीडरों पर लगाम नहीं कसेगा तब तक बिजली चोरी पर अंकुश लगने वाला नहीं है। वहीं उपभोक्ताओ का कहना है कि अगर मीटर रीडर को 20 रूपये न दिये जाये तो फिर वह अगले महीने बिल में गड़बड़ कर देता है। इस वजह से 20 रूपये देने पड़ते है।











