Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नवागत एसएसपी ने जब से चार्ज संभाला है तब से वह शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की जद्दोजहद में लगे है। यही वजह है कि सीएनजी आॅटो व ई रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त चेकिंग की जा रही है और चालान काटने के साथ साथ नियम विरूद्ध चलने वाले वाहनों को सीज भी किया जा रहा है। हाईवे पर ई रिक्शा बिल्कुल नहीं चलने दिया जा रहा। एसएसपी के तेवरो से ई रिक्शा चालकों व आॅटो वालो में हड़कम्प मचा हुआ है। महानगर के विभिन्न मार्गों पर रोजाना सख्त चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को भी स्टेशन रोड समेत विभिन्न क्षेत्रो में ई रिक्शा चालकों व आॅटो चालकांे की सख्त चेकिंग की गयी और वाहन के समस्त कागजात चेक किये गये। पुलिस की इस कार्यवाही से आॅटो व ई रिक्शा चालको में हड़कम्प मचा रहा और वह अपने रूट के हिसाब से वाहन चलाते देखे गये। नवागत एसएसपी अमित पाठक के आगमन से पूर्व आॅटो व ई रिक्शा चालक पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतारू थे मगर अब उनकी मनमानी पर काफी हद तक लगाम कस गयी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *