Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली का आयोजन सीएमओ कार्यालय से टाउन हॉल मुरादाबाद तक किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवको , आशा आंगनवाड़ी वर्कर ने रैली में भाग लिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस 23 जून 2019 की सभी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। जिसमें रविवार 23 जून को 1992 पोलियो बूथ लगाए जायेंगे । जिनका सुपरविजन 524 सुपरवाइजर द्वारा किया जायेगा। बूथ दिवस पर 549725 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि 23 जून पोलियो चरणों में सोमवार से शुक्रवार तक घर घर जाकर बूथ दिवस से छूटे बच्चों को 1314 टीमें पोलियो खुराक पिलाऐगी । घर घर टीमों का पर्यवेक्षण 524 पर्यवेक्षकों द्वारा किया जाएगा । इस अभियान में 236 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं तथा 46 मोबाइल टीमें लगाई गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि सोशल मोबिलाइजेशन की टीमें बूथ कवरेज बढ़ाने हेतु मंदिर और मस्जिदों से एनाउंसमेंट कराएगी तथा मोहल्ले के प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाने में मदद की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता अग्निहोत्री ने बताया कि इस पोलियो चरण में विगत चरण के मुकाबले बेहतर कवरेज रहने की सम्भावना है , उन्होने पोलियो उन्मूलन को बनाये रखने हेतु जनपदवासियो से अपील की कि वह 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को बूथ पर पोलियो बचाव की ड्रॉप अवश्य पिलाएं।रैली में यूनिसेफ विश्वास स्वास्थ संगठन कोर पीसीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *