Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव में बीती देर रात शादी की दावत खाकर लौट रहे युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया। युवक शादी की दावत खाकर लौट रहा था। हत्यारे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव के गुलाब सिंह की बेटी राखी की सोमवार को शादी थी। रविवार रात को मढे का खाना चल रहा था। गांव के ही रामकिशन का 18 वर्षीय पुत्र आकाश भी मढे की दावत खाने आया था। गांव के ही शिवमंदिर के बराबर में रहने वाली कमला देवी और बब्बू का घर भी है। उन्होनें मंदिर के बरामदे में सुबह 5 बजे आकाश के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा।
सिर ईंट से कुचला हुआ था और शरीर पर चाकू के निशान थे। घटना आग की तरह गांव में फैल गयी और हर कोई मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पूछताछ में साथी प्रशान्त को उठाया और अपने अंदाज में जब उससे जानकारी ली तो वह टूट गया और बताया कि शराब पीने के बाद दोनो में झगड़ा हुआ था। इसी के बाद प्रशान्त ने उसे मार डाला। मृतक के तीन भाईयों विकास, विष्णु से वह छोटा था। तीन छोटी बहने ंरचना, ललिता तथा गुंजन का रो रो कर बुरा हाल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *