Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गाजियाबाद से नैनीताल शादी में शरीक होने जा रहे बाइक सवार दोस्तो को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे बाइक सवार मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठा दोस्त भी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद के प्रहलादगिरि वसुंधरा निवासी रामवीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र कैलाश अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक द्वारा सोमवार को गाजियाबाद से नैनीताल शादी में शरीक होने के लिए जा रहा था। नेशनल हाईवे पर मझोला व पाकबड़ा के बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। बाइक चला रहे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल साथी पंकज को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो थानो के सीमा विवाद को लेकर परिजनो को परेशानी उठानी पड़ी। मृतक कैलाश की पत्नी रेनू, पुत्र व पुत्रियों को रो रो कर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मच गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *