अमरोहा गेट पर नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी

730
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के घनी आबादी वाले इलाके अमरोहा गेट पर नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और हर कोई नवजात शिशु को इस तरह फेंकने वाली कलयुगी मां को कोसता नजर आया। माना जा रहा है कि किसी कुंवारी मां ने अपना पाप छिपाने के लिए यह गिरी हुई हरकत की है।
कोतवाली थाना क्षेत्रांर्गत अमरोहा गेट पर खादिम जूता चप्पल शो रूप के पास शुक्रवार सुबह उस समय भीड़ लग गयी जब लोगो ंने यहां एक नवजात का शव पड़ा हुआ देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नवजात शिशु का शव किसी बोरी में था जिसे कुत्ते खीच रहे थे। तब लोगों ने कुत्तो को भगाकर बोरी खोली तो उसमें नवजात शिशु का शव मिला। माना जा रहा है कि रात में किसी समय मौहब्बतबाजी में अंधी किसी कुुंवारी मां ने अपना यह पाप छिपाने के लिए उसे सड़क पर फेंक दिया। भीड़ बढ़ती गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में ले लिया।

LEAVE A REPLY